|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की कंपनी इरा इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड को विभिन्न कंपनियों से ठेके मिले हैं।
यह ठेके 508.88 करोड़ रुपये के हैं। पहला ठेका एनटीपीसी लिमिटेड की सब्सीडियरी कंपनी भारतीय रेल बिजली कंपनी की ओर से 369.70 करोड़ रुपये का मिला है। कंपनी को यह ठेका औरंगाबाद, बिहार के नबीनगर में स्थित 4x250 मेगावाट की नबीनगर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त हुआ है। दूसरा ठेका 59.48 करोड़ रुपये का है। यह स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया से हासिल हुआ है। तीसरा ठेका सीपीडब्लूडी, बीएचयू वाराणसी से 51.14 करोड़ रुपये का मिला है। चौथा ठेका 28.56 करोड़ रुपये का है। यह ठेका चाम्बइनवेस्टमेंट लिमिटेड के सहयोग से लुसाका जाम्बिया के रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन अथॉरिटी से इलेक्ट्रीसिटी ग्रीड में विस्तार तथा ट्रांसफार्मर की आपूर्ति के लिए प्राप्त हुआ है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में इरा इन्फ्रा के शेयर में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज कंपनी का शेयर 3 रुपये यानी 1.44% की मजबूती के साथ 210.90 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 02 March 2010 15:41 )
|