|
News -
खास खबरें
|
|
बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों के उतार-चढ़ाव पर अब आप अपने मोबाइल फोन से भी नजर रख सकेंगे।
बीएसई ने 'बीएसई सेंसेक्स मोबाइल स्ट्रीमर' सेवा शुरू की है। इस सेवा की शुरुआत ईसा फाउन्डेशन के सदगुरु जग्गी वसुदेव ने आज की। यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क होगी। इसके सॉफ्टवेयर को बीएसई की वेबसाइट से मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपके पास जीपीआरएस एक्टिवेटेड सिम कार्ड तथा जावा एनेबल्ड हैंडसेट होना चाहिए। बीएसई के एमडी और सीईओ मधु कन्नन ने कहा कि पूँजी बाजार में निवेश करने वाले निवेशक के पास अपने निवेश संबंधित निर्णय लेने की अद्यतन जानकारी होना आवश्यक है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 09 March 2010 18:12 )
|