Home खबरें रखें नजर: जीवीके पावर, सिंप्लेक्स प्रोजेक्ट्स, केमप्लास्ट, जयश्री टी..
Banner
Banner
 
Banner
रखें नजर: जीवीके पावर, सिंप्लेक्स प्रोजेक्ट्स, केमप्लास्ट, जयश्री टी.. Print E-mail
News - शेयर बाजार

जीवीके पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर की सब्सीडियरी कंपनी जीवीके डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट्स को जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में 690 मेगावाट क्षमता का जल विद्युत प्लांट के लिए 5000 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

मनाप्पुरम जनरल फाइनेंस की 18 मार्च को अहम बोर्ड बैठक है जिसमें बोनस शेयर और शेयर विभाजन पर फैसला किया जायेगा।
सिप्लेक्स प्रोजेक्ट्स को गुवाहाटी में एक मल्टी लेवल कार पार्किंग बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
जयश्री टी एंड इंडस्ट्रीज की कृषि कमोडिटी क्षेत्र की एक कंपनी को 120 करोड़ रुपये में खरीदने की योजना है।
प्रॉक्टर एंड गैंबल ने 1 किलो टाइड वॉशिग पाउडर की कीमत में 1.25 किलो डिटर्जेंट देकर कीमतें घटाने की नयी जंग शुरू कर दी है।
वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज़ ने राइट्स इश्यू के तहत 225 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर शेयर जारी करने का फैसला किया है।
विनटेक की 18 मार्च को अहम बोर्ड बैठक है जिसमें राइट्स इश्यू पर फैसला किया जायेगा।
केमप्लास्ट सैनमर्स के तमिलनाडु के कुड्डालोर में 600 करोड़ रुपये की लागत बने  पीवीसी प्लांट को उच्चतम न्यायालय से मंजूरी मिल गयी है। 
अनूस लेबोरेटरीज ने नित्य लेबोरेटरीज के खुद में विलय का फैसला किया है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010)

Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 08:12 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner