|
News -
खास खबरें
|
|
खाने-पीने की चीजों की महँगाई दर में कमी आयी है।
खाने-पीने की चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) में 17.81% की रही है। ये आँकड़े 27 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते के लिए हैं। इससे पिछले हफ्ते में खाने-पीने की महँगाई दर 17.87% थी। इसके बावजूद अभी भी खाने-पीने की प्राथमिक चीजों की कीमतें बढ़ी हुई हैं। पिछले 52 हफ्ते की अवधि में दालें 33.38%, आलू 22.46%, सब्जियाँ 15.61%, दूध 15.31%, अनाज 11.53%, प्याज 2.98%, चावल 9.38% और फल 11.77% महँगे हुए। 27 फरवरी को खत्म हफ्ते में आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 15.08% रही। पिछले हफ्ते यह दर 15.00% थी। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 15:08 )
|