|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने मीडिया और इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में भी अपना कदम रख दिया है।
कंपनी ने डिजीटल मीडिया बिजनेस की शुरुआत की है। कंपनी मीडिया और इंटरटेनमेंट क्षेत्र को कंटेंट डिलीवरी सॉल्युशंस उपलब्ध करवायेगी। भारती एयरटेल का शेयर बीएसई पर 5.70 रुपये यानी 1.98% की तेजी के साथ 293.85 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज सुबह बीएसई पर 288.15 रुपये पर खुलने के बाद 294.90 रुपये के उच्चत्तम स्तर तक गया। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 15:50 )
|