Home खबरें दुनिया के अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी चौथे नंबर पर
Banner
Banner
 
Banner
दुनिया के अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी चौथे नंबर पर Print E-mail
News - खास खबरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में चौथे नंबर रहे हैं, जबकि एशिया में पहले नंबर पर हैं।

उनके पास 29 अरब डॉलर की संपत्ति है। उनके ठीक पीछे पाँचवें नंबर पर स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल हैं। इनके पास 28 अरब 70 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। विप्रो के अजीम प्रेमजी 17 अरब डॉलर की संपति के साथ दुनिया के अट्ठाइसवें सबसे बड़े अमीर हैं। अनिल अंबानी 13 अरब 70 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ छत्तीसवें नंबर पर हैं। फोर्ब्स की इस सूची में सावित्री जिंदल 12 अरब डॉलर से कुछ ज्यादा की संपत्ति के साथ चवालीसवें नंबर पर हैं। वह एशिया की सबसे अमीर महिला बन गयी हैं।
भारत में अरबपतियों की संख्या साल भर में दोगुनी हो गयी है। पिछली बार के 24 के मुकाबले इस बार दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की सूची में 49 भारतीय अरबपति हैं। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010) 

Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 18:58 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner