|
News -
खास खबरें
|
|
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर में कमी आयी है।
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) 12.47% रही है। ये आँकड़े 10 जुलाई 2010 को खत्म हुए हफ्ते के लिए हैं। इससे पिछले हफ्ते में खाने-पीने की महँगाई दर 12.81% थी। हालाँकि इस हफ्ते में दालों की कीमत 23.79% और दूध की कीमत 17.33% बढ़ी है। वहीं सब्जियों की कीमत में 9.2% की कमी आयी है। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर में बढ़ोतरी हुई है। 10 जुलाई 2010 को खत्म हफ्ते में आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 16.48% रही। पिछले हफ्ते यह दर 16.25% थी। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 12:47 )
|