Home खबरें महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 40% बढ़ा
Banner
Banner
 
Banner
महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 40% बढ़ा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के नतीजे अच्छे रहे हैं।

कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा के लाभ में 40% की वृद्धि हुई है। अप्रैल-जून 2010 तिमाही में इसका मुनाफा 562.4 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 400.9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय में 20.2% की वृद्धि हुई है और यह 5663.5 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि अप्रैल-जून 2009 में कंपनी की कुल आय 4711.8 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 1.35 बजे कंपनी का शेयर 0.54% चढ़ कर 643.15 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 655.70 रुपये पर चला गया। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2010)

Last Updated ( Wednesday, 28 July 2010 13:42 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner