Home खबरें एमआरएफ का मुनाफा घटा
Banner
Banner
 
Banner
एमआरएफ का मुनाफा घटा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ

टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ के मुनाफे में 51% की कमी आयी है।

30 जून 2010 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 61.59 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 125.70 करोड़ रुपये था। हालाँकि कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 1925.40 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1438.21 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में एमआरएफ के शेयरों में उतार-चढ़ाव का रुख दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में 7475 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2:17 बजे 2.10% की कमजोरी के साथ 7529.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2010)

Last Updated ( Wednesday, 28 July 2010 14:27 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner