|
News -
खास खबरें
|
|
साल 2010-14 तक इंडियन इंटरटेनमेंट एंड मीडिया इंडस्ट्रीज की वृद्धि दर 12.4% पहुँच सकती है।
प्राइसवाटरकूपर्स ने “इंडियन इंटरटेनमेंट एंड मीडिया आउटलुक 2010” नामक अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साल 2009 में इस इंडस्ट्रीज की वृद्धि दर काफी कम रही थी। इस अवधि में यह दर केवल 2.2% रही थी। साल 2009 में मंदी की वजह से मीडिया इंडस्ट्रीज की विकास दर प्रभावित हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान समय में उपभोक्ता का विश्वास फिर से लौटा है। आने वाले समय में इंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्रीज की विकास दर तेज रफ्तार से बढ़ेगी। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 28 July 2010 17:13 )
|