Banner
जकार्ता कंपोजिट 1% से अधिक चढ़ा Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Thursday, 29 July 2010 18:34

एशियाई शेयर बाजारों में आज मजबूती का रुख रहा।

 इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ खुला। फिर शुरुआती कारोबार में यह सूचकांक सपाट हो गया। उसके बाद जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया। वैसे-वैसे इसकी तेजी भी बढ़ती गयी। अंत में यह 40 अंक यानी 1.29% की तेजी के साथ 3,097 पर बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 0.55%, सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 0.41% और ताइवान के ताइवान वेटेड में 0.18% की बढ़त रही। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.01% की हल्की बढ़त के साथ सपाट रहा। दूसरी ओर, जापान के निक्केई सूचकांक में 0.59% और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 0.15% की कमजोरी रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में बढ़त का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6.41 बजे फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.62%, जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.66% और ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.71% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2010)

Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 18:45 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।