Home खबरें अगस्त के मूकाबले में औद्योगिक विकास दर में बढ़ोतरी
Banner
Banner
Banner
 
Banner
अगस्त के मूकाबले में औद्योगिक विकास दर में बढ़ोतरी Print E-mail
News - खास खबरें

बुधवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार सितंबर महीने में औद्योगिक विकास दर 4.8% रही है, जबकि पिछले साल सितंबर महीने में यह 6.98% रही थी। लेकिन इस साल अगस्त महीने के 1.3% के आंकड़े से तुलना की जाये, तो इसमें काफी सुधार दर्ज किया गया है। कैपिटल गुड्स क्षेत्र में पिछले साल के लगभग 21% की तुलना में इस साल सितंबर महीने में 18.8% की वृद्धि दर्ज की गयी है। यदि मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र की बात करें, तो यह पिछले साल के सितंबर महीने के 7.4% से घट कर लगभग 4.8% रह गयी है।  

Last Updated ( Friday, 12 December 2008 12:23 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.