|
News -
खास खबरें
|
|
जुलाई 2010 में भारत का निर्यात 13.2% बढ़ कर 16.24 अरब डॉलर का हो गया।
यह लगातार नौवाँ महीना है, जब निर्यात में इजाफा हुआ है। जुलाई 2010 में आयात भी 34.3% के इजाफे के साथ 29.17 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस तरह जुलाई 2010 के दौरान व्यापार घाटा 12.93 अरब डॉलर का रहा। सरकारी आँकड़ों के अनुसार अप्रैल 2010- जुलाई 2010 में भारत का निर्यात 30.1% बढ़ कर 68.6 अरब डॉलर का हो गया है। इस अवधि के दौरान आयात 33.3% की बढ़ोतरी के साथ 112 अरब डॉलर पर पहुँच गया। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 17 August 2010 15:07 )
|