Home खबरें कंप्यूटरों की बिक्री में 34% की वृद्धि
Banner
Banner
 
Banner
कंप्यूटरों की बिक्री में 34% की वृद्धि Print E-mail
News - खास खबरें

अप्रैल-जून 2010 में कंप्यूटरों की बिक्री में 34% की साल-दर-साल बढ़ोतरी हुई है।

पिछली तिमाही के मुकाबले कंप्यूटरों की बिक्री 5.8% बढ़ी है।
आईडीसी इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस तिमाही में 23.7 लाख कंप्यूटर बेचे गये। डेस्कटॉप कंप्यूटर की बिक्री अप्रैल-जून 2010 के दौरान 15.65 लाख रही, जो ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले 9% अधिक है। नोटबुक कंप्यूटर की बिक्री अप्रैल-जून 2010 के दौरान 8.05 लाख रही, जो ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी है। अगर साल-दर-साल पर नजर डालें, तो डेस्कटॉप की बिक्री 24% और नोटबुक की बिक्री 61% बढ़ी।
बाजार हिस्सेदारी के मामले में डेल ने ह्यूलेट पैकर्ड (एचपी) को पछाड़ दिया है। इसके साथ ही डेल पहली बार बाजार हिस्सेदारी में अव्वल रही है। इसने अप्रैल-जून 2010 तिमाही में सबसे ज्यादा कंप्यूटर बेचे। कुल बिक्री में 15.2% हिस्सेदारी डेल की रही। एचपी (14.3%) दूसरे और एसर (11.5%) तीसरे स्थान पर रहीं।
डेस्कटॉप कंप्यूटर की बिक्री में एचपी पहले स्थान पर रही। एचसीएल दूसरे और एसर तीसरे स्थान पर रहीं। नोटबुक बिक्री में डेल अव्वल रही। इस श्रेणी में एचपी दूसरे और एसर तीसरे क्रम पर रहीं। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2010)

Last Updated ( Wednesday, 18 August 2010 11:18 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner