|
News -
खास खबरें
|
|
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर में कमी आयी है।
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) 10.35% रही है। ये आँकड़े 07 अगस्त 2010 को खत्म हुए हफ्ते के लिए हैं। इससे पिछले हफ्ते में खाने-पीने की महँगाई दर 11.4% थी। हालाँकि इस हफ्ते में दालों की कीमत 18.32% और दूध की कीमत 19.03% बढ़ी है। वहीं सब्जियों की कीमत में 22.12% की कमी आयी है। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर में भी कमी आयी है। 07 अगस्त 2010 को खत्म हफ्ते में आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 14.85% रही। पिछले हफ्ते यह दर 15.66%% थी। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 19 August 2010 15:06 )
|