|
News -
खास खबरें
|
|
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर में और कमी आयी है।
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) 10.05% रही है। ये आँकड़े 14 अगस्त 2010 को खत्म हुए हफ्ते के लिए हैं। इससे पिछले हफ्ते में खाने-पीने की महँगाई दर 10.35% थी। हालाँकि इस हफ्ते में दालों की कीमत 15.99% और दूध की कीमत 18.22% बढ़ी है। वहीं सब्जियों की कीमत में 14.23% की कमी आयी है। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर में भी कमी आयी है। 14 अगस्त 2010 को खत्म हफ्ते में आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 14.75% रही। पिछले हफ्ते यह दर 14.85% थी। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 26 August 2010 14:05 )
|