Home खबरें डिश टीवी के ग्राहकों की संख्या 80 लाख के पार
Banner
Banner
 
Banner
डिश टीवी के ग्राहकों की संख्या 80 लाख के पार Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ

DishTVडीटीएच सेवा देने वाली प्रमुख कंपनी डिश टीवी इंडिया ने कारोबारी साल 2010-11 के दौरान 6 महीने से कम अवधि में ही 10 लाख नये ग्राहकों को जोड़ लिया है।

इस तरह ग्राहकों की संख्या पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 57% अधिक है। इसके साथ ही कंपनी के ग्राहकों की संख्या 80 लाख के ऊपर पहुँच गयी है।
शेयर बाजार में डिश टीवी इंडिया के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। इस खबर के आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 51 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और यह लाल निशान पर चला गया है। बीएसई में दोपहर 2:38 बजे यह 0.70% की कमजोरी के साथ 49.85 रुपये पर है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 50.20 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2010)

Last Updated ( Friday, 27 August 2010 15:16 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner