|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
टाटा स्टील की सब्सीडियरी कंपनी कोरस यूके लिमिटेड और सहावीरिया स्टील इंडस्ट्रीज पब्लिक लिमिटेड (एसएसआई) ने एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
एसएसआई थाईलैंड की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है। दोनों कंपनियों ने यह करार टीसाइड कास्ट प्रोडेक्ट्स की बिक्री के लिए किया है। इस करार के तहत एसएसआई कोरस से लगभग 32 करोड़ पाउंड में टीसाइड कास्ट प्रोडेक्ट्स (टीसीपी) व्यवसाय का अधिग्रहण करेगी। शेयर बाजार में टाटा स्टील के शेयर में बढ़त का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 522.20 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और यह 1.65% की बढ़त के साथ 510.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 27 August 2010 17:29 )
|