|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सीडियरी (सहायक) कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इनवेस्टमेंट एंड होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (Reliance Industries Investment and Holding Private Limited) ने ईआईएच लिमिटेड (EIH Limited) में हिस्सेदारी खरीदी है।
कंपनी ने ईआईएच की 14.12% हिस्सेदारी लगभग 1,021 करोड़ रुपये में अधिग्रहित की है। कंपनी ने यह हिस्सेदारी ओबेराय होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (Oberoi Hotels Private Limited) तथा ईआईएल के कुछ निश्चित अन्य प्रमोटरों से खरीदी है। कंपनी का कहना है कि उसका ईआईएच के प्रबंधतंत्र पर पूर्ण विश्वास है और वह उनका पूरा सहयोग करेगी। कंपनी का ईआईएच के प्रबंधन, ऑपरेशन और नियंत्रण में कोई बदलाव नहीं करने का इरादा है। शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 945.25 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी है और यह 0.21% की कमजोरी के साथ 947.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 30 August 2010 17:29 )
|