Home खबरें पहली तिमाही में विकास दर 8.8% रही
Banner
Banner
 
Banner
पहली तिमाही में विकास दर 8.8% रही Print E-mail
News - खास खबरें

कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 8.8% रही है, जो विशेषज्ञों की उम्मीद के मुताबिक है।

पिछले कारोबारी साल की चौथी तिमाही में विकास दर 8.6% थी।

ताजा आँकड़ों के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र तिमाही-दर-तिमाही 16.3% से गिरकर 12.4% रही है। तिमाही-दर-तिमाही खनन (माइनिंग) क्षेत्र की विकास दर 8.9% से सुधर कर 14% हो गयी। कंस्ट्रक्शन क्षेत्र ने 8.7% की विकास दर हासिल की है। कृषि क्षेत्र के उत्पादन में 2.8% की बढ़ोतरी हुई है। तिमाही-दर-तिमाही सेवा क्षेत्र की विकास दर 8.4% से सुधर कर 9.7% हो गयी। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2010)

Last Updated ( Tuesday, 31 August 2010 11:48 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner