Home खबरें ऐप्टेक (Aptech) ने मिडिलसेक्स विश्वविद्यालय (Middlesex University) से मिलाया हाथ
Banner
Banner
 
Banner
ऐप्टेक (Aptech) ने मिडिलसेक्स विश्वविद्यालय (Middlesex University) से मिलाया हाथ Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ

ऐप्टेक कंप्यूटर एजुकेशन (Aptech Computer Education) एप्टेक सार्टिफिकेट कंप्यूटर प्रोफेशनल (एसीसीपी) का कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को और उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करेगा।

एप्टेक कंप्यूटर एजुकेशन का संचालन एप्टेक लिमिटेड (Aptech Ltd) कंपनी करती है। एप्टेक ने इसके लिए मिडिलसेक्स विश्वविद्यालय (Middlesex University) से एक करार किया है। लंदन (London), दुबई (Dubai) और मॉरिशस (Mauritius) में मिडिलसेक्स विश्वविद्यालय के कैंपस हैं। विद्यार्थी इन तीनों कैंपस में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। इसका का चयन हर साल जनवरी और सितंबर महीने में किया जा सकता है। मिडिलसेक्स विश्वविद्याल के इस कोर्स का चयन एसीसीपी का कोर्स कर रहे विद्यार्थी दो वर्ष के बाद तीसरे वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। विद्यार्थियों को इससे यह लाभ होगा कि उन्हें ड्यूल सार्टिफिकेट प्राप्त हो जायेगा।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में एप्टेक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 3.70 रुपये यानी 2.55% की कमजोरी के साथ 141.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2010)

Last Updated ( Tuesday, 31 August 2010 19:35 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner