Home खबरें टीवीएस मोटर (TVS Motor) की दोपहिया वाहनों की बिक्री 32% बढ़ी
Banner
Banner
 
Banner
टीवीएस मोटर (TVS Motor) की दोपहिया वाहनों की बिक्री 32% बढ़ी Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) की कुल बिक्री में 33.5% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने अगस्त महीने में कुल 1,70,735 वाहन बेचे हैं। कंपनी ने अगस्त 2009 में 1,27,875 वाहन बेचे थे।
कंपनी ने अगस्त 2009 के 1,26,842 के मुकाबले अगस्त 2010 में 1,67,109 दोपहिया वाहन बेचे हैं। इस तरह दोपहिया वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल 32% का इजाफा हुआ। साल 2009 के अगस्त महीने की तुलना में अगस्त 2010 में टीवीएस की मोटरसाइकिलों की बिक्री में 30% की वृद्धि हुई है। अगस्त 2009 के 51,127 के मुकाबले टीवीएस ने अगस्त 2010 में 66,574 मोटरसाइकिल बेचे हैं। इसकी स्कूटर बिक्री में 43% की बढ़ोतरी हुई है और कंपनी अगस्त 2010 में 40,913 स्कूटर बेचने में कामयाब रही है। अगस्त 2009 में इसने 28,582 स्कूटर बेचे थे। कंपनी ने अगस्त महीने में 3,626 तिपहिया वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आँकड़ा 1,033 वाहनों का था।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में टीवीएस मोटर के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 146.85 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी बढ़त में कमी आयी है और सुबह 10:57 बजे यह 2.11% की मजबूती के साथ 145.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2010)

Last Updated ( Wednesday, 01 September 2010 11:08 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner