|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
विप्रो (Wipro) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।
दोनों कंपनियों ने 5 वर्षों के लिए आउटसोर्सिंग करार किया है। इस करार के तहत विप्रो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 7 प्रायोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, कोर बैंकिंग सॉल्युशंस उपलब्ध करायेगी। इनमें भारत का सबसे बड़ा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के रूप में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शामिल है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में विप्रो के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 404.80 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और यह 0.88% की बढ़त के साथ 403.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 01 September 2010 17:41 )
|