|
News -
खास खबरें
|
|
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर में बढ़ोतरी हुई है।
खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) 10.86% रही है। ये आँकड़े 21 अगस्त 2010 को खत्म हुए हफ्ते के लिए हैं। इससे पिछले हफ्ते में खाने-पीने की महँगाई दर 10.05% थी। इस हफ्ते में दालों की कीमत 14.12% और दूध की कीमत 18.22% बढ़ी है। वहीं सब्जियों की कीमत में 9.90% की कमी आयी है। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर में भी बढ़ोतरी हुई है। 21 अगस्त 2010 को खत्म हफ्ते में आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 15.19% रही। पिछले हफ्ते यह दर 14.75% थी। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 03 September 2010 15:05 )
|