Home खबरें रोजगार आँकड़ों से उछला अमेरिकी बाजार
Banner
Banner
 
Banner
रोजगार आँकड़ों से उछला अमेरिकी बाजार Print E-mail
News - शेयर बाजार

अगस्त (August) में उम्मीद से बेहतर रोजगार आँकड़ों ने शुक्रवार को अमेरिकी बाजार को पंख लगा दिये।

रोजगार के बेहतर आँकड़ों से अमेरिकी बाजार की शुरुआत काफी तेज रही और यह बढ़त पूरे सत्र में कायम रही। बाजार में चौतरफा खरीदारी रही लेकिन खासकर इन्फ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) और टेक्नोलॉजी (Technology) क्षेत्र के शेयरों ने बढ़त दिखायी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज (Dow Jones Industrial Average) में 128 अंक यानी 1.24% की तेजी रही और यह 10,448 पर आ गया। एसएंडपी 500 (S&P 500) 14 अंक यानी 1.32% की बढ़त के साथ 1,105 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq  Composite) 34 अंक यानी 1.53% उछलकर 2,234 पर आ गया।
पूरे हफ्ते में अमेरिकी बाजार में अच्छी रही। इस दौरान डॉव जोंस में 2.9% की तेजी रही। एसएंडपी 500 (S&P 500) और नैस्डैक में 3.7% की उछाल रही।
अमेरिकी बाजार पिछले साल के मुकाबले एक बार फिर हरे निशान में आ गये है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज 31 दिसंबर (December) को 10,428 पर बंद हुआ था।
अमेरिकी श्रम विभाग (Labor Department) की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त (August) में 54,000 लोगों की नौकरियाँ गयी जबकि अनुमान 121,000 लाख नौकरियां जाने का था। जुलाई में 131,000 नौकरियाँ गयी थीं। इस दौरान निजी क्षेत्र में 67,000 नयी नौकरियाँ बढ़ी। अगस्त में बेरोजगारी दर अनुमान के मुताबिक 9.5% से बढ़कर 9.6% हो गयीँ।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आयी है। नाइमेक्स (NYMEX) पर कच्चा तेल 64 सेंट डॉलर फिसलकर 74.38 डॉलर प्रति बैरल का हो गया। कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1251.10 डॉलर प्रति औंस का हो गया। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2010)

Last Updated ( Saturday, 04 September 2010 09:41 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner