|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) के साथ हाथ मिला है।
कंपनी ने एस्ट्राजेनेका के साथ एक लाइसेंसिंग तथा आपूर्ति करार किया है। कंपनी ने यह करार बाजार में फिनिश्ड डोज प्रोडक्टों की आपूर्ति के लिए किया है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में अरबिंदो फार्मा के शेयर में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 1078.90 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और बीएसई में सुबह 11:21 बजे यह 2.39% की बढ़त के साथ 1069.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 06 September 2010 11:28 )
|