Home खबरें जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के कच्चा इस्पात उत्पादन में मामूली बढ़ोतरी
Banner
Banner
 
Banner
जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के कच्चा इस्पात उत्पादन में मामूली बढ़ोतरी Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) ने अगस्त महीने में कच्चे इस्पात (क्रूड स्टील), फ्लैट रोल्ड और लॉन्ग रोल्ड उत्पादों के बढ़ोतरी दिखायी है।

अगस्त 2010 में कंपनी का कच्चे इस्पात का उत्पादन साल-दर-साल 3% बढ़कर 5.39 लाख टन रहा। पिछले साल अगस्त में इसने 5.21 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया था।
अगस्त 2010 में कंपनी ने फ्लैट रोल्ड उत्पादों में 47% की बढ़ोतरी हासिल की है। इसका मासिक उत्पादन अगस्त 2009 के 3.03 लाख टन से बढ़ कर अगस्त 2010 4.45 लाख टन हो गया। लॉन्ग रोल्ड उत्पादों में 15% की बढ़ोतरी हुई है। इसका उत्पादन 0.76 लाख टन से 0.86 लाख टन पर पहुँचा।
शेयर बाजार में जेएसडब्लू स्टील के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1221.95 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 11:02 बजे यह 1.63% की बढ़त के साथ 1216.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2010)

Last Updated ( Tuesday, 07 September 2010 11:08 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner