Home खबरें इंडियाफर्स्ट (IndiaFirst) के दो नये यूलिप (ULIP)
Banner
Banner
 
Banner
इंडियाफर्स्ट (IndiaFirst) के दो नये यूलिप (ULIP) Print E-mail
News - खास खबरें

इंडियाफर्स्ट लाइफ इन्श्योरेंस ने इरडा की ओर से जारी नये दिशानिर्देशों के तहत दो नयी यूलिप (ULIP) योजनाएँ शुरू की हैं।

इन दोनों यूनिट लिंक्ड इन्श्योरेंस प्लान (यूलिप) योजनाओं का नाम इंडियाफर्स्ट स्मार्ट सेव प्लान और इंडियाफर्स्ट यंग इंडिया प्लान है। स्मार्ट सेव प्लान लंबी अवधि के ऐसे निवेशकों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें बीमा सुरक्षा के साथ-साथ बचत का फायदा लेना हो। इसकी नियमित/सीमित प्रीमियम योजना की अवधि 15, 20 और 25 साल की है। एकल (सिंगल) प्रीमियम जमा कर 15 साल की योजना भी ली जा सकती है। नियमित (रेग्युलर) योजना के तहत न्यूनतम सालाना प्रीमियम 12,000 रुपये और सीमित (लिमिटेड) प्रीमियम योजना के तहत न्यूनतम सालाना प्रीमियम 15,000 रुपये है। केवल एक बार जमा किया जाने वाला न्यूनतम एकल प्रीमियम 45,000 रुपये है। सालाना प्रीमियम की कोई अधिकतम सीमा नहीं रखी गयी है।
इस योजना में आपका निवेश ऋण, इक्विटी, संतुलित, इंडेक्स ट्रैकर और वैल्यू फंड के 5 विकल्पों में से किसमें और कितना-कितना लगाया जायेगा, यह आप चुन सकते हैं। आप कभी भी इन विकल्पों को बदल भी सकते हैं। इसमें ऋण सुविधा भी है। साथ ही जमा किये गये प्रीमियम पर आयकर कानून की धारा 80सी के तहत और योजना अवधि पूरी होने के बाद मिलने वाली रकम पर धारा 10(10डी) के तहत आयकर संबंधी फायदे मिलेंगे। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2010)

Last Updated ( Wednesday, 08 September 2010 17:54 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner