Home खबरें एशियाई बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर
Banner
Banner
 
Banner
एशियाई बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर Print E-mail
News - शेयर बाजार

एशियाई शेयर बाजारों की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है।

सिंगापुर निफ्टी (SGX  Nifty) भी ऊपर है।
कल की तेज गिरावट के बाद जापान के निक्केई (Nikkei) में हल्की बढ़त है। जानकारों के मुताबिक इस बढ़त की वजह बिकवाली सौदे कटने (Short Covering) है। पुर्तगाल और पोलैंड के बॉंडों की सफल नीलामी से यूरोप की चिंताएँ थोड़ी कम हुई है। लेकिन डॉलर के मुकाबले येन की मजबूती से निवेशकों में चिंता बनी हुई है।
निक्केई (Nikkei) में 0.56% की बढ़त है। ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में भी 0.35% की हल्की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में भी करीब इतनी ही तेजी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times)  में 0.2% की हल्की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) के बंद स्तर के मुकाबले 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5611 के आसपास है। सीएमई निफ्टी (CME Nifty) भी 5608 के आसपास है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 08:11 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner