Home खबरें शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) – निफ्टी (Nifty) हरे निशान पर
Banner
Banner
 
Banner
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) – निफ्टी (Nifty) हरे निशान पर Print E-mail
News - शेयर बाजार

एशियाई शेयर बाजार से मिले मजबूत संकेतों की वजह से आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दिख रही है।

सुबह 9:05 बजे सेंसेक्स (Sensex) 81 अंक की मजबूती के साथ 18,748 पर है। निफ्टी (Nifty) 19 अंक की बढ़त के साथ 5,627 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.72% की मजबूती दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.74% और बीएसई मिडकैप में 0.72% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के आईटी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा बढ़त बैंकिंग सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.74% ऊपर है। सेंसेक्स के 25 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि 5 शेयरों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा बढ़त टाटा पावर (Tata Power) में है। इसका शेयर 1.26% ऊपर है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 09:15 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner