|
News -
खास खबरें
|
|
केंद्र सरकार ने मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (Manganese Ore India Ltd) में विनिवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की बैठक में आज यह निर्यण लिया गया। सीसीईए की बैठक के बाद गृहमंत्री पी चिदंबरम ने को बताया, केंद्र सरकार मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (एमओआईएल) में 10% हिस्सेदारी बेचेगी। वहीं, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकार भी अपना 5%-5% हिस्सा बेचेंगे। समिति ने कंपनी के इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों को 5% की छूट देने का भी फैसला किया है। इसके साथ ही एमओआईएल के कर्मचारियों के लिए इश्यू में हिस्सा अलग रखा जायेगा। इस विनिवेश के बाद एमओआईएल में केंद्र सरकार का हिस्सा घटकर 71.57% हो जायेगा। वहीं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकार का हिस्सा घट कर 4.62%-3.81% हो जायेगा। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 16:47 )
|