डॉव जोंस (Dow Jones) 128 अंक लुढ़का

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।

बजट बिल पर सहमति को लेकर अनिश्चितता से बाजार पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में  डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 128 अंक यानी 0.77% की गिरावट के साथ 15,130 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10 अंक यानी 0.27% की कमजोरी के साथ 3771 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 10 अंक यानी 0.60% गिर कर 1682 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.33 डॉलर गिर कर 102 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 2.30 डॉलर की मजबूती के साथ 1,329.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2013)