एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6700 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.34% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.54% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.50% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.19% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.20% नीचे है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.74% की बढ़त है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 59 अंक की बढ़त के साथ 6753 पर है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2014)