निफ्टी (Nifty) 6,700 से नीचे फिसला

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है। 

निफ्टी (Nifty) 6,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।

दोपहर 1:36 बजे सेंसेक्स 146 अंक यानी 0.65% की गिरावट के साथ 22,339 पर है। निफ्टी 47 अंक यानी 0.70% गिर कर 6,686 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.64% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.99% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.16% की गिरावट है। आज के कारोबार में रियल्टी और आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.88% की तेज गिरावट है। आईटी में 2.01%, टीईसीके में 1.68%, पावर में 1.53%, कैपिटल गुड्स में 1.13%, धातु में 0.88%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-ऑटो दोनों में 0.62% व 0.62% और हेल्थकेयर में 0.57% की गिरावट है। तेल-गैस में 0.29% और बैंकिंग में 0.08% की कमजोरी है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.85% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2014)