निफ्टी (Nifty) 6,700 से नीचे

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है।

निफ्टी (Nifty) 6,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।

दोपहर 2:30 बजे सेंसेक्स 158 अंक यानी 0.70% की गिरावट के साथ 22,308 पर है। निफ्टी 54 अंक यानी 0.81% गिर कर 6,661 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 2.25% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 1.84% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.29% की गिरावट है। आज के कारोबार में रियल्टी और पावर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 5.88% की तेज गिरावट है। पावर में 2.81%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.60%, कैपिटल गुड्स में 2.58%, धातु में 2.17%, बैंकिंग में 1.04% और टीईसीके में 0.94% की गिरावट है। हेल्थकेयर में 0.92%, ऑटो में 0.58%, आईटी में 0.41% और तेल-गैस में 0.33% की कमजोरी है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.02% की मामूली बढ़त है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2014)