एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 7700 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 7700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.12% की तेजी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.05% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.08% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.78% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.51% ऊपर है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.51% की बढ़त है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 87 अंक की मजबूती के साथ 7722 पर है।

(शेयर मंथन, 02 जुलाई 2014)