डॉव जोंस (Dow Jones) में हल्की बढ़त

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। यूक्रेन में तनाव कम होने से बाजार को बल मिला।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस 16 अंक यानी 0.10% की बढ़त के साथ 16,570 पर रहा। नैस्डैक 30 अंक यानी 0.70% चढ़ कर 4,401 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 5 अंक यानी 0.28% की बढ़त के साथ 1,937 पर बंद हुआ।  

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का सितंबर वायदा भाव 0.24 डॉलर गिर कर 97.84 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का सितंबर फ्यूचर 2.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,307.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2014)