एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 7900 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 7900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.01% की तेजी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.57% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.28% ऊपर है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.07% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.26% की बढ़त है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.09% की गिरावट है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 25 अंक की मजबूती के साथ 7916 पर है।

(शेयर मंथन, 22 अगस्त 2014)