एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।

कॉस्पी (Kospi) में 0.26% की कमजोरीहै। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.29% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.10% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.26% की कमजोरी है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.35% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.61% की गिरावट है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 31 अंक की बढ़त के साथ 8,004 पर है।

आज गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भारतीय शेयर बाजार बंद है।

(शेयर मंथन, 29 अगस्त 2014)