एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 8,100 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी मजबूती है।

सिंगापुर निफ्टी ने 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।

कॉस्पी (Kospi) में 0.50% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.42% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.30% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.22% की बढ़त है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.10% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.45% की मजबूती है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 8 अंक की बढ़त के साथ 8,136 पर है।

(शेयर मंथन, 19 सितंबर 2014)