निफ्टी (Nifty) 8,100 से नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।

निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे खुला, जबकि कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही सेंसेक्स (Sensex) 27,000 से नीचे लुढ़क गया।

सुबह 9:22 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 156 अंक यानी 0.58% की गिरावट के साथ 26,934 पर है। निफ्टी 52 अंक यानी 0.63% गिर कर 8,070 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.52% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.01% की मामूली बढ़त है, जबकि बीएसई मिडकैप में 0.27% की गिरावट है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट कैपिटल गुड्स सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.59% नीचे है। 

(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2014)