एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 8,000 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 8,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पर कर लिया।

ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.24% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.74% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.33% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.71% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) एकदम सपाट है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.13% की मजबूती है। 

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 72 अंक की मजबूती के साथ 8,002 पर है।

(शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2014)