निफ्टी (Nifty) 8,500 से नीचे फिसला

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है।

निफ्टी (Nifty) 8,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।

दोपहर 1:25 बजे सेंसेक्स (Sensex) 280 अंक यानी 0.98% की गिरावट के साथ 28,178 पर है। निफ्टी 81 अंक यानी 0.95% गिर कर 8,457 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.98% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप 0.88% और स्मॉलकैप में 0.87% नीचे हैं। क्षेत्रों के लिहाज से आईटी सूचकांक में सबसे ज्यादा गिरावट है। यह सूचकांकों 3.05% लुढ़का है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2014)