एशियाई बाजार मिले-जुले, निक्केई (Nikkei) में 3.11% की गिरावट

मंगलवार को शुरुआती कारोबार एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखा जा रहा है। चीन और दक्षिण कोरिया के अलावा सभी सूचकांक लाल निशान पर है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.26 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) में 1.16% की बढ़त है। दूसरी ओर हांग-कांग के सूचकांक हैंग-सेंग में 1.23% की कमजोरी है। जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में लगातार दूसरे दिन भी 3.11% की गिरावट देखी जा रही है। सिगांपुर का स्टेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.92% नीचे चल रहा है। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.25% की बढ़त दिखा रहा है। आज ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.96% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)