एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग-सेंग 51 अंक नीचे

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

भारतीय समय के मुताबिक 9.00 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 5.23 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 19,386.37 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 51.60 अंक या 0.24% की कमजोरी के साथ 21,781.08 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.70% की गिरावट के साथ चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.15% की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 4.22 अंक या 0.21% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.32% की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2016)