एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग-सैंग 60 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई है।

एशियाई बाजारों के सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.39 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 0.16% की गिरावट के साथ 19,340.68 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 60.79 अंक या 0.25% की गिरावट के साथ 24,054.07 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.49% की कमजोरी दिखा रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.56% की गिरावट के साथ लाल निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.74% की गिरावट है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) लाल निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2017)