एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत, निक्केई 103 अंक ऊपर

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 103.57 अंक या 0.54% की मजबूती के साथ 19,222.56 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 52.96 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 23,793.69 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.33% की बढ़त दिखा रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.53% की बढ़त के साथ लाल निशान पर है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.29% की बढ़त है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.36% की गिरावट के साथ लाल निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2017)