कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट के साथ खुला बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय बाजार जोरदार कमजोरी के साथ खुला।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में कोरियाई क्षेत्र में बढ़ती तनाव की स्थिति के कारण गिरावट है, जिसका प्रभाव भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है। आज सुबह से ही बीएसई के तमाम प्रमुख शेयर बिकवाली के कारण दबाव में हैं। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 31,531.33 के बंद स्तर के मुकाबले 31,355.92 पर खुला। करीब 10.05 बजे सेंसेक्स 304.87 अंक या 0.87% की कमजोरी के साथ 31,226.46 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल निशान में 9,712.15 पर खुलने के बाद 97.40 अंक या 0.99% की कमजोरी के साथ 9,722.85 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.62% और बीएसई स्मॉल कैप में 1,08% की कमजोरी है। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 0.97% और निफ्टी स्मॉल 100 1.42% नीचे हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से केवल 3 शेयर हरे और 28 शेयर लाल निशान में हैं। इसके मजबूत शेयरों में से विप्रो 0.90%, ल्युपिन 0.59% और टीसीएस 0.36% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में लार्सन ऐंड टुब्रो 2.50%, टाटा मोटर्स में 2.13%, एशियन पेंट्स में 2.00% और ओएनजीसी 1.92% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 8 शेयरों में बढ़त है, जबकि 43 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2017)