एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत, हैंग-सेंग 251 अंक गिरा

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच विवाद से अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट से बुधवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दिख रही है।

आज भारतीय समय के मुताबिक 8.42 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 59.94 अंक या 0.31% की गिरावट के साथ 19,325.87 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 251.07 अंक या 0.91% की कमजोरी के साथ 27,490.28 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.36% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.57% की कमजोरी दिखा रहा है। साथ ही दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.29% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.58% कमजोरी है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2017)