लगातार तीसरे दिन एशियाई बाजारों में मजबूती, निक्केई 226 अंक ऊपर

अमेरिकी बाजार से मिले सकारात्मक रुझानों से आज एशियाई बाजारों में लगातार तीसरे दिन मजबूती दिख रही है।

उधर ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन के इस्तीफे से पाउंड को झटका लगा है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.43 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 226.33 अंक या 1.03% की तेजी के साथ 22,278.51 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 103.93 अंक या 0.36% चढ़ कर 28,792.43 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट है, जबकि सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.99% की बढ़त है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 0.46% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.29% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2018)